logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन" द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

जनपद बिजनौर मे धामपुर नगर के मोहल्ला बाड़वान की सैनी धर्मशाला में शाम 4:00 बजे आज "राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन" द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमान खुशीराम सैनी जी ने की और कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रथम चरण में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सोनी सैनी जी द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सोनी सैनी जी ने बताया कि पूरे देश में धामपुर नगर होली के इस पर्व के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि मथुरा, वृंदावन की होली के बाद दूसरा नंबर होली के त्यौहार को खुशी और हर्षोल्लास साथ धामपुर नगर में मनाई जाती है।
जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि धामपुर नगर की होली गंगा- जमुनी तहजीब के लिए भी जानी जाती है। जहां सभी धर्म और जाति वर्ग के लोग बड़ी खुशी के साथ होली का त्यौहार मनाते हैं तथा एक दूसरे पर रंग डालते हैं और खुशी पूर्वक इस त्यौहार को मानते हैं।
इसके बाद अगले चरण में "अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन" एवं "एकता मंच संगठन" मंत्री श्री भूदेव जी ने अपने विचार सभी के सामने रखें और सैनी समाज को संगठित कर समाज में आगे बढ़ाने और इस 21वीं सदी में सर्व समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद "अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता मंच संगठन" संरक्षक राजवीर सिंह जी, क्षेत्रपाल जी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल जी, पतराम सैनी (आढ़ती), डॉक्टर वीरेंद्र जी, रामानंद गुरुजी व कार्यक्रम के अंतिम चरण में हमारे कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान खुशीराम सैनी जी द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति अपने विचारों को व्यक्त करते हुए की गई। सभी के संबोधन के पश्चात रंग और गुलाल के साथ एक दूसरे को तिलक लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम को बड़ी ही खुशी और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में भागीरथ सेना से श्री रवि शंकर सैनी (सभासद), हिमांशु सैनी (सभासद), मुकुल सैनी (सभासद), सोमपाल सैनी (सभासद), पूर्व सभासद बॉबी सैनी (आढ़ती), अशोक सैनी (आढ़ती), सोनू सैनी (आढ़ती), शिवम सैनी (आढ़ती), श्री लक्ष्मी नारायण (आढ़ती), श्री सचिन सैनी (पीएमकेवी), श्री छोटे सैनी, राम सिंह सैनी, कुंडीपुरा ग्राम अध्यक्ष नागेंद्र सैनी, भज्जावाला ग्राम अध्यक्ष नेमचंद सैनी, ग्राम सरकाड़ा शिवम सैनी, मुकेश सैनी, प्रशांत सैनी, उज्जवल सैनी आदि सभी लोगों ने बड़ी ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह के इस कार्यक्रम को एक दूसरे से गले मिलकर, रंग लगाकर इस त्यौहार को खुशी के साथ मनाया और कार्यक्रम में उपस्थित दी।
होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन "राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन" जिला अध्यक्ष श्री सोनी सैनी (आढ़ती) तथा संस्थापक सूर्यवंशी शिवम सैनी (भारतीय व्यापारी नौसेना) जिला मीडिया प्रभारी राजा सैनी के द्वारा किया गया।

181
3889 views

Comment