logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव कारखाना में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

गुरू ब्रह्मानंद समिति के तत्वावधान में उपमंडल के गांव कारखाना में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सैनी ने शिरकत की। विजय सैनी ने रीबन काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम योगदान है। खेलों से मनुष्य का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक विकास होता है। हर आदमी को खेलों में बढ़ चढ़़कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भारत ने पूरे विश्व में विशेष पहचान बनाई है और खासकर हरियाणा के युवाओं ने खेलों में विशेष जलवा बिखेरकर बड़े-बड़े पदों पर कब्जा किया है। भारत व हरियाणा सरकार विजेता खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर रही है और उन्हे बड़े-बड़े ओहदों पर आसीन किया जा रहा है।

144
2279 views

Comment