logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माध्यमिक नव कलिका शिक्षण संस्थान नासिरदा में होली खेली

नासिरदा के माध्यमिक नव कलिका शिक्षण संस्थान में आज विद्यालय में होली का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्रा एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने होली खेलने का आनंद लिया | प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा ने सन्देश दिया कि होली गुलाल से खेलना चाहिए एवं विद्यालय के मीडिया प्रभारी रामप्रसाद नामा ने बताया कि होली भाईचारे के साथ खेले और बिना किसी को नुक़सान पहुंचायें होली खेलें | साथ ही शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को नमन किया गया | प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा, डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यापक रामप्रसाद नामा, हिमांशु सेन, सदाकंवर बैरवा, रामावतार प्रजापत एवं सभी अध्यापिका और छात्र छात्राएं मौजूद रहे|

156
4467 views

Comment