logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान मजदूर यूनियन द्वारा शहीदी दिवस पर लगाया खून दान कैंप

किसान मजदूर यूनियन द्वारा शहीदी दिवस पर लगाया खून दान कैंप

लुधियाना (अनूप कुमार,कमल गोगना) 23 मार्च 2024 शनिवार को शम्भू बॉर्डर पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी,राजगुरु जी,सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर भारती किसान मजदूर यूनियन पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह घुमाना जी और प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल जी और गैर सरकारी संगठन।साडे बुज़ुर्ग साडा मान की तरफ से रक्त शिविर लगाया गया,रक्त शिविर मे भारती किसान मजदूर यूनियन पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भट्टी ने अपना रक्त दान किया,शंभू बॉर्डर पर लुधियाना के जिला अध्यक्ष जतिंदरपाल सिंह जी ने अमरजीत सिंह भट्टी को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया,साथ है गुरचरण सिंह शाहकोटी मुख बुलारा पंजाब,मंजीत सिंह अरोड़ा महासचिव पंजाब,जगपाल सिंह,हरप्रीत सिंह हैप्पी,राजीव कुमार,नवजोत सिंह भट्टी,मनोज कुमार नारंग,नकुल आदि मजूद थे।

133
924 views

Comment