logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैन स्नैचर महिला को धर-दबोचा

नौपेड़वां (जौनपुर)। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक साईनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने आयी राजकुमारी पत्नी स्व.अमरबहादुर यादव निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा की सोने की चैन और राधा पत्नी जयराम यादव निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर की सोने की मंगलसूत्र काट लिया गया।

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष माला शुक्ला ने एक महिला को धर-दबोचा जिसके पास से सोने की एक चैन बरामद हो गई। पकड़ी गई महिला की पहचान सुनीता पत्नी सुभाष निवासी जमुनीपुर चौकियां जौनपुर के रूप में की गई। वह अपने साथ तीन अन्य महिलाओं को भी बता रही है, जो मौके से भाग निकलीं। सुनीता को थाना पुलिस को सौंप दिया गया।


249
16883 views

Comment