logo

झारखंड में भाजपा ने चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को दिया टिकट.........

संवाददाता -: अरुण कुमार मंडल.....

भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची

रांची: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौकाः चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को भाजपा ने उतारा है। सुनील कुमार सिंह का पत्ता इस बार कट गया। उनकी जगह भाजपा ने कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया। धनबाद सीट से सांसद पीएन सिंह (पशुपति नाथ सिंह) का पत्ता काटकर इस बार ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। दुमका से सीता सोरेन को सुनील सोरेन की जगह टिकट दिया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा ने नये चेहरों को अवसर दिया है।

180
6626 views