logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर घर पर मिलने गए युवक को पीट पीट कर मार डाला, पुलिस कार्यवाही में जुटी

बिजनौर(उत्तरप्रदेश): पुरानी रंजिश के चलते होली पर घर पर मिलने गए एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। और आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जाँच की जा रही है। घटना जनपद के शेरकोट छेत्र के हरेवली से है यहाँ पर दुल्हेंडी के दिन राजकुमार नामक युवक राजेन्द्र के घर पर होली मिलने के लिये गया था। राजकुमार को क्या पता था कि मौत बनकर कुछ ही देर में उस पर कहर बरसने वाला है।बताया जा रहा है कि राजेन्द्र और राजकुमार में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई जिसके चलते राजकुमार को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।घटना की सूचना पर एस पी पूर्व धर्म सिंह मरछाल पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार वालो औऱ ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आगे बताया कि परिवार वालो की तहरीर के आधार पर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

126
6615 views

Comment