logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय जिले में जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति का हुआ गठन। अप्रैल में होगी कार्यवाहक समिति की बैठक

प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जी के निर्देशन पर चल रही जन सुराज की बेगूसराय जिला कार्यवाहक समिति का गठन पूर्ण हो गया है।सूत्रों के हवाले से यह कहा गया है कि आगामी अप्रैल में नवगठित कार्यवाहक समिति की बैठक में इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी।
ज्ञात हो की प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रही जन सुराज पदयात्रा जनवरी महीने में बेगूसराय में प्रवेश किया था।लगभग एक महीने में प्रशांत किशोर ने जिले के सभी प्रखंडों के कई गांव की पदयात्रा संपन्न की थी।
पदयात्रा के दौरान बेगूसराय के हजारों युवा और गणमान्य लोग,सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पदयात्रा में हिस्सा लिया।पदयात्रा के दौरान जिले के हजारों लोगों ने जन सुराज की संस्थापक सदस्यता ग्रहण की।
इसके उपरांत बेगूसराय में जन सुराज के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक कार्यवाहक समिति का गठन किया गया है।कार्यवाहक समिति में जिले के प्रबुद्ध लोगों के साथ युवाओं,महिलाओं और किसानों को भी शामिल किया गया है।

132
19882 views

Comment