logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा से बगावत करनवाले शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्‍हा पर कांग्रेस लगाएगी दांव


पटना। पिछले वर्ष भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस से जुडऩे वाले फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा बांकीपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। लव सिन्हा के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली में लगने वाली है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है। उम्मीद है आज कांग्रेस दूसरे और तीसरे दौर के प्रत्याशियों के नाम तय कर लेगी।

देर रात तक प्रत्‍याशियों के नाम पर लग जाएगी मुहर

कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दौर के कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक चल रही है। आज देर रात तक सभी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने के साथ ही उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिए जाने हैं। नामों पर अंतिम मुहर लगे इसके पूर्व शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा का नाम बांकीपुर सीट से तय होने की चर्चा है।

291
25610 views

Comment