logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा मौसम अपडेटः आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

विदिशा में मौसम के मिजाज में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। लेकिन आज सुबह से आसमान में बादल छा रहे हैं। जिसके चलते धूप छाव जैसी स्थिति बन हुई है।

वहीं गुरुवार को उच्चतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को उच्चतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके कारण बादलों की स्थिति बन रही है। गर्म हवा आने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज और कल आसमान में घने बादल देखने को मिलेंगे। इस दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

99
34104 views

Comment