logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रक और बाइक की टक्करः एक की मौत, सिविल अस्पताल के सामने हुआ हादसा

विदिशा: सिरोंज में दोपहर 3 बजे बाद भोपाल रोड पर शासकीय राजीव गांधी अस्पताल के सामने ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार प्यारे लाल बागड़ी उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक का अगला टायर निकल गया और बाइक रोड से दूर जा गिरी।

मृतक प्यारेलाल सिरोंज के ग्राम मदागन के निवासी है। उनके पिता सरपंच है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शाम 5 बजे के बाद शव का पीएम सिरोंज के शासकीय अस्पताल में हुआ। मृतक प्यारेलाल सिरोंज सिटी से बाइक से आ रहा था। वहीं ट्रक भोपाल की ओर से आ रहा था। सिविल अस्पताल के सामने दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

112
3988 views

Comment