logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वतंत्र पत्रकार रवि सामरिया जिलाध्यक्ष घोषित, भारी मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

(एकता अग्रवाल@aimamediakota/न्यूज़ रिपोर्ट)
कोटा मीडिया निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार रवि सामरिया ने देश के सबसे बड़े मीडिया संगठन ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। कोटा जिलाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र पत्रकार रवि_सामरिया (Ravi Samariya) ने भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एसोसिएशन के कोटा जिले में 337 सदस्य हैं। रवि सामरिया को कुल 208 मत प्राप्त हुए। जीत की घोषणा के बाद से पत्रकारों में हर्ष की लहर है। रवि सामरिया पिछले कई वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रहे हैं और मीडिया हाउस राजस्थान (Media House Rajasthan) न्यूज़ एजेंसी के संपादक (Editor) और स्माइल केयर चाइल्ड फाउंडेशन (Smile Care Child Foundation) के संस्थापक (Founder) भी है। इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने बधाई देते हुए बताया कि देशभर के 12 सौ से अधिक जिलों में (AIMA MEDIA District President) जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को ऑनलाइन वोटिंग (Online Voting) हुई थी जिसके नतीजे 27 मार्च को घोषित हुए। यह देश में मीडिया (Media) का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन चुनाव रहा। देश में एसोसिएशन के 70 हजार से अधिक मतदाताओं ने ई-वोटिंग का लाभ लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी नियुक्त कर राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

195
4320 views

Comment