logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोता होने की खुशी में दादा ने 100 गज का प्लॉट किन्नरों को दिया दान

पोता होने की खुशी में दादा ने 100 गज का प्लॉट किन्नरों को दिया दान
हरियाणा के रेवाड़ी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है , जहां एक दादा ने पोता होने की खुशी में बधाई लेने आए किन्नरों को 100 गज का प्लॉट गिफ्ट में दे दिया . किन्नरों को मिले इस गिफ्ट की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. दादा शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार हैं, उनके पास काफी पुश्तैनी जमीन है. शमशेर सिंह के बेटे प्रवीन यादव पेशे से एडवोकेट हैं. कुछ समय पहले प्रवीन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. प्रवीन यादव की पत्नी ने पहली संतान के रूप में बेटे का जन्म दिया. इस दौरान किन्नर बधाई लेने उनके घर पहुंचे और उन्होंने घर में नाचना, गाना शुरू किया. 10 मिनट नाच गाने के बाद किन्नरों ने बधाई मांगी. तुरंत ही दादा शमशेर सिंह ने 100 गज का प्लॉट उन्हें दे दिया ,जिसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है ▪️

127
27843 views

Comment