logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घोटाला : पंचायत उपचुनाव के लिए सरकार द्वारा आवंटित राशि का गबन ; R. K. ENTERPRISE के नाम से की गयी अवैध निकासी

किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा। इसका एक बड़ा कारण यह है कि जो भी ईमानदार अधिकारी यहां आते हैं, भ्रष्टाचार में डूबे कुछ बेईमान लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें यहां से भगा देते हैं। और जो अधिकारी उन बेईमान और भ्रष्ट लोगों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं, ऐसे अधिकारियों की बेईमान और भ्रष्ट लोग चाटुकारिता करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक गबन का एक और मामला बताया जा रहा है। पोठिया प्रखंड में 25 मई 2023 को पंचायत उपचुनाव हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पंचायत उपचुनाव के लिए सरकार द्वारा आवंटित राशि को बीडीओ ने कुछ दलालों के साथ मिलकर अवैध तरीके से निकासी कर ली है। जानकारी के मुताबिक R. K. ENTERPRISE के नाम से अवैध निकासी की गयी है।उस समय निश्चल प्रेम पोठिया प्रखंड के बीडीओ के पद पर थे।

गौरतलब है कि पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन भी प्रयास नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि जनवरी 2023 में पोठिया प्रखंड की बीडीओ छाया कुमारी को गलत आरोप लगाने के बाद यहां से हटा दिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि बिना किसी ठोस सबूत के उनका तबादला पोठिया प्रखंड के बीडीओ पद से कर दिया गया।

इसी तरह पूर्व राजस्व अधिकारी धीरज प्रकाश को भी गलत आरोप लगाकर तबादला कर दिया गया। उनका तबादला भी बिना जांच और पुख्ता सबूत के कर दिया गया। बाद में उन्हें पुन: पोठिया राजस्व पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया था।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम ने आदिवासी समुदाय के मुर्तक की राशि का गबन कर लिया इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गयी। बिहार सरकार, बासगीत पर्चा एवं भू - हदबंदी से संबंधित जमीन का म्यूटेशन किया लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिना किसी कारण के म्यूटेशन आवेदन खारिज कर दिया गया उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। म्यूटेशन एक्ट के उल्लंघन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

बीडीओ छाया कुमारी और राजस्व अधिकारी धीरज प्रकाश को प्रशासन ने बिना किसी ठोस सबूत के हटा दिया है, लेकिन पूर्व अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम के खिलाफ ठोस सबूत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। यही कारण है कि पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अंचल कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी खुलेआम काम कर रहे हैं और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

140
14008 views

Comment