logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के बदरी-इब्राहिमपुर निवासी युवक का शव  प्रयागराज के हंडिया थाना के कसौधन गांव में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर निवासी महेन्द्र निषाद का पुत्र दिनेश निषाद अपने बुआ के यहां कसौधन गया था। बताया जाता है कि घर पर केवल पिता महेंद्र और दिनेश रहता था। इसलिए दिनेश अक्सर अपने बुआ के घर कसौधन रहता था। शुक्रवार की दोपहर में दिनेश का शव एक पेड़ से लटका मिला। लोग इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे है। बुआ और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


290
50246 views

Comment