logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलवर में रैली निकालकर 'अभियान आगाज की आवाज 2020' का शुभारम्भ

अलवर (राजस्थान )। जिला कलेक्टर आनंदी एवं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी के निर्देशन मे शिवाजी पार्क पुलिस थाना निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा की अगुवाई में रामलीला मैदान शिवाजी पार्क से दशहरा मैदान तक रैली निकालकर 'अभियान आगाज की आवाज 2020' का शुभारम्भ किया गया।

शिवाजी पार्क थाना निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि, 'अभियान आगाज की आवाज का प्रमुख मकसद महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, लैंगिक समानता, समाज में नारी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग करना भी है।'

256
23698 views

Comment