logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम पी चौधरी का शोकसभा आयोजन बखरी बेगूसराय

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी के सभागार में पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी का श्रद्धांजलि समारोह आयोजन आज दिनांक 2 अप्रैल को किया गया
उक्त समारोह में उत्तर बिहार के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह, गढ़पुरा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनरेश शर्मा, अधिवक्ता संघ से मोहम्मद सलाहुद्दीन, समाजसेवी सीदेश आर्य, मनोरंजन वर्मा शकरपुरा के वार्ड पार्षद मधुसूदन महतो समेत पूर्व स्वास्थ्य कर्मी मनीष कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार के साथ साथ वर्तमान कर्मी रणधीर कुमार, प्रभात कुमार, कमलेश कुमार और सभी आशा कर्मी, ममता, स्टाफ नर्स, एवं स्वास्थ्य कर्मीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम का सफल संचालन सलोना पंचायत के पूर्व मुखिया तुफैल अहमद ने किया.
डॉ नलिनी रंजन ने बताया कि उनके जूनियर डॉक्टर महेंद्र प्रसाद चौधरी के साथ में उन्होंने बखरी में बहुत स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया है.
डॉ दीपक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ महेंद्र प्रसाद चौधरी के कार्यकाल में उन्होंने लगभग 15 साल कार्य किया. रोगी कल्याण समिति के सदस्य भी उक्त शोकसभा में उपस्थित थे सर्व सहमति से डॉक्टर सिंह ने सभागार का नाम डॉ महेंद्र प्रसाद चौधरी सभागार रखने का निर्णय लिया.

131
5280 views

Comment