logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंस्टाग्राम पे लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लडको को प्यार में फसा कर फ्री रिचार्ज करवाता था

इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने वाला पकड़ाया।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने वाला आरोपी झाबुआ सायबर सेल की गिरफ्त में

इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर आवेदिका का फोटो लगाकर आवेदिका के दोस्तो एवं अन्य लोगो के साथ गाली-गलोज एवं बातचीत की गई, जिससे आवेदिका द्वारा परेशान होकर सायबर सेल में शिकायत की गई।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाये जाने पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल की पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम से जानकारी प्राप्त की गई। जिस पर सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनुज प्रजापत को सायबर सेल की टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही की गई।

132
3761 views

Comment