logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*उन्नाव* *अब फर्जी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में होगी जल्द ही FIR* *उन्नाव* नई दिल्ली भारत में सूचना प्रसारण मं

*उन्नाव*

*अब फर्जी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में होगी जल्द ही FIR*

*उन्नाव* नई दिल्ली भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा जाली पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरूजो लोग बगैर RNI के अख़बार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही होगी। सूचना एवं प्रसारणमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडी कार्ड लेकर घूम रहे हैं या फर्जी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे मंत्री जी ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों की छवि खराब हो रही है एवं उनके कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में कुछ पैसा लेकर बगैर RNI के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही होगी। जाली प्रेस आईडी बांटने एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिसपर अंकुश लगाना अति आवश्यक है इस सम्बन्ध में सभी राज्यों के प्रेस सूचना मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया गया है आगे उन्होंने बताया कि जो अख़बार व पत्रिका भारत सरकार के RNI द्वारा रजिस्टर्ड हो या जो टीवी रेडियो सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड हो उसी के द्वारा पत्रकार संवाददाता की नियुक्ति हो सकती है व केवल उसका सम्पादक ही प्रेस कार्ड जारी कर सकता है जब न्यूज पोर्टल के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान सूचना प्रसारण मंत्रालय में नहीं है एवं कोई भी न्यूज पोर्टल एवं केबल डिस टीवी पर चल रहे समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अवैध है एवं उसके विरुद्ध कार्यवाही होनी सुनिश्चित है अगर कोई बगैर RNI के पोर्टल या अखबार चलाते मिला तो उस पर कार्यवाही की जाएगी और ऐसे व्यक्ति को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

282
1 comment
9554 views

Comment
  • Satyam Mishra

    भ्रष्टाचार