logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीघापुर तहसील में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने कराई स्वच्छ जल की व्यस्था

पाटन उन्नाव। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए तहसील सभागार में ब्लू स्टार वाटर कूलर शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई गयीं।
बीघापुर तहसील मुख्यालय पाटन में शीतल पेयजल की गत वर्षों में समुचित व्यवस्था नही थी। वही बढ़ती गर्मी में शीतल पेयजल के लिए तहसील कर्मचारी,अधिवक्ता,व दूर से आए फरियादी पानी के लिर इधर उधर भटकते है।इस पानी की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी बीघापुर क्षितिज कुमार द्विवेदी और तहसीलदार अरसला नाज ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए तहसील सभागार में ब्लू स्टार वाटर कूलर शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई हैं। शीतल पेयजल की व्यवस्था हो जाने से तहसील में आने वादकारियों, अधिवक्ताओं,कर्मचारियों सहित अन्य लोगो को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल गयी है।

170
4581 views

Comment