logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों के काटे जाने पर रोक लगाने की मांग

-भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
-पथरिया विधानसभा क्षेत्र के किसान हो रहे परेशान 
-बिना किसान अनुमति के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कट रहे पेड़ 
दमोह (मध्य प्रदेश)।
भारतीय किसान संघ जिला दमोह के बैनर तले एक ज्ञापन एनजीटी भोपाल के नाम अपर कलेक्टर आनंद कोपरिया को सौंपा गया। ज्ञापन में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर  किसानों की अनुमति के बिना पेड़ों के काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की गयी। इससे पूर्व किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'एजेंसियां 
 किसानों की भूमि पर चौड़ीकरण का कार्य कर रही हैं। ग्राम मोठा से खडेरी रोड तहसील बटियागढ़ जिला दमोह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चालू किया गया है, जिसकी लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है जिसमें 10 मौजे की किसानों की भूमि आती है। पूर्व में भूमि अधिग्रहण की गई थी। उस पर रोड का चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसलिए कार्य करने वाली एजेंसी द्वारा किसानों की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है तथा इसके साथ ही उन खेतों में लगे वृक्षों की कटाई भी की जा रही है। इसकी सूचना न तो किसानों को दी गई है और न ही किसानों से अनुमति ली गई है।'

उन्होंने बताया कि, 'किसानों की मांग है कि जिन किसानों की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है उन किसानों को भूमि का मुआवजा नियमानुसार दिया जाए और जब तक भूमि का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। जिन किसानों के पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसे रोका जाए एवं किसानों को मुआवजा दिया जाए और एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।' 

ज्ञापन में चेतावनी दी गयी है कि यदि इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे इसकी जवाबदेही शासन की रहेगी। जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वक्त में  हरीराम पटेल, धनीराम पटेल, कृष्ण कुमार, गणेश प्रसाद जगदीश कुर्मी, राजकुमार सिंह, प्रदेश मंत्री आरसी पटेल, संभाग प्रचार प्रमुख मीडिया राममिलन पटेल,  बटियागढ़ तहसील अध्यक्ष राम पटेल उपस्थित रहे।

289
42104 views

Comment