logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक मीणा ने सराडी में बूथ जनसंपर्क और पार्टी ध्वज फहरा कर मनाया भाजपा स्थापना दिवस , जनजाति विकास को समर्पित रहे भाजपा के 44 वर्ष : अमृत लाल

सलूंबर भाजपा के 45 वे स्थापना दिवस को मेवल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा भाजपा संभाग प्रभारी विस्तारक अभियान एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भाजपा मेंवल मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी शक्ति केंद्र संयोजक झमक लाल जैन के नेतृत्व में सराडी एकलव्य नगर में कार्यकर्ताओ के घर पार्टी ध्वज फहराया गया एवं बूथ जनसंपर्क बूथ बैठक का आयोजन कर गुड धनिया वितरण किया गया एवं पार्टी ध्वज कार्यकर्ताओ को सोपे गए एकलव्य नगर भील बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अमृत लाल मीणा ने कहा भाजपा अपने स्थापना काल से आदिवासी कल्याण को समर्पित रही है अनुसूचित क्षेत्र में जनजाति भाईयो को आरक्षण देने का काम भाजपा ने किया अनुसूचित क्षेत्र के विस्तार का काम भाजपा ने किया जनजाति विकास के लिए अलग से जनजाति मंत्रालय बनाया और आयोग का गठन किया जनजाति वर्ग को मुख्य धारा में लाने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अनेक जनकल्याण कारी योजनाएं विगत दस वर्षो में चलाई हे और अब राज्य की भजन लाल सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मिलकर सलूंबर क्षेत्र में गांव गांव विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा की 2 सीटो से लेकर अब चार सौ पार के संकल्प की यात्रा के पीछे हमारे शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का कठिन परिश्रम और त्याग हे आज भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है अतः भाजपा कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ रही हे भाजपा कार्यकर्ता जनता के सपनो को पूरा करने वाला प्रतिनिधि है जनता के कामों उनकी मांगों को जनप्रतिनिधियो सरकार तक पहुंचाए और उनकी पीड़ा को दूर करने के हर संभव प्रयास करे जोशी ने ग्रामवासियों को 26 अप्रैल को घरों से निकल कर अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलवाया
इस अवसर पर सरपंच गंगाराम भील भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह सिसोदिया वेणीराम भील शंकर भील काना राम भील नरेश सालवी समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

*पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु किया आश्वस्त :*


इस अवसर पर सराडी मिनवाड़ा बस्ती एकलव्य नगर के ग्रामीणों ने कम दबाव से पेयजल आपूर्ति और पीने के पानी की किल्लत हेतु विधायक अमृत लाल मीणा को बताया जिस पर विधायक ने हाथो हाथ जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन कर पेयजल की समस्या के निवारण हेतु निर्देश दिए

158
1721 views

Comment