logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री श्याम वाटिका/श्याम सरोवर कॉलोनी जयपुर में पूर्ण सुविधाएं देने बाबत। श्री श्याम वाटिका/श्याम सरोवर कॉलोनी जयपुर में पूर्ण सुविधाएं देने बाबत।

जयपुर। श्री श्याम वाटिका/श्याम सरोवर कॉलोनी, रिंग रोड के पास, लुनियावास, जयपुर में अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी का दावा करने वाले कॉलोनी के बसने के बाद मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। इस बात की शिकायत लोगों ने स्थानी वार्ड पार्षद महोदय, विधायक महोदय जी से की है। जानकारी के अनुसार 4- 5 साल से इस कॉलोनी में आज तक कोई भी कार्य नही हुआ हैं। इस कारण मजबूरन लोगों द्वारा रोजाना अपने अपने घरों में पानी के टैंकर मंगवा कर पानी की व्यवस्था कर रहे है। वहीं लंबे समय से कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट ना होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ रहता है। इससे कॉलोनी के लोगों और बच्चो में भय का माहौल बना हुआ रहता है। कॉलोनाइजर और निगम के बीच समन्वय नहीं बनने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दिनाक 4 फरवरी 24 को कॉलोनीवासियों ने अपने क्षेत्र के विधायक महोदय से शिकायत की थी। इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

102
4121 views

Comment