logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहित शर्मा अनफिट होकर टीम से हुए बाहर, बीच IPL में बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान बदलने पर मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान और टीम को चार बार आइपीएल चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा इस वक्त जख्मी हैं। बीते मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ओपनर रोहित शर्मा घायल हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को कप्तान बदलना पड़ा है। 

कैरेबियाई ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड सीएसके के खिलाफ बतौर कप्तान उतरे।  ऐसा पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में किरोन पोलार्ड ने टीम की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले भी वे टीम के कप्तान रह चुके हैं। बीते वर्ष भी रोहित शर्मा घायल होकर एक मैच से बाहर हो गए थे। उस मैच में भी पोलार्ड कप्तानी करने उतरे थे और टीम को जीत मिली थी। बता दें कि किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इतने मैच रोहित ने भी मुंबई के लिए नहीं खेले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किरोन पोलार्ड जब रोहित शर्मा की जगह टॉस के लिए आए तो उन्होंने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि रोहित को क्या परेशानी है, क्योंकि वे पिछले मैच में सुपर ओवर के बाद मैदान पर नहीं दिखे थे। किरोन पोलार्ड ने टॉस के दौरान कहा, "रोहित अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग के साथ संघर्ष कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होंगे और कप्तानी करेंगे।"

237
15139 views

Comment