logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने दिया त्यागपत्र

-कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में हुए शामिल

दमोह (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।  दमोह (Damoh) से काँग्रेस विधायक राहुल लोधी (Congress MLA Rahul Lodhi) ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ( Rameshwar Sharma) को सौंपा है। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान से एक सप्ताह पूर्व पार्टी का एक और विकेट गिरने से कांग्रेस में खलबली मच गई है।

ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा की अब एक और सीट खाली हो गई है, जिस पर उपचुनाव होंगे। कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद राहुल सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गये। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद लोधी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते।'


यद्यपित कांग्रेस के विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradyuman Singh Lodhi)  के भाजपा में जाने के बाद से ही उनके छोटे भाई और दमोह के विधायक राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi )  के बारे में भी अटकलबाजियां तेज हो गई थीं, लेकिन उस वक्त राहुल भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार करते आ रहे थे। इसके बावजूद उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान से एक हफ्ते पहले उन्होंने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। लोधी के इस्तीफे के बाद प्रदेश में 29 सीटों पर चुनाव होंगे। यद्यपि, यह अभी तय नहीं है कि दमोह पर अभी चुनाव होंगे या इसके लिए अलग से तारीख घोषित की जाएगी।

241
15298 views

Comment