logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महेंद्रगढ़ शहर में 8 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुराचार।

महेन्द्रगढ़ न्यूज (राजेश सैनी) आज शनिवार शाम रात 8:00 बजे के लगभग महेंद्रगढ़ शहर के मोडा आश्रम रोड की तरफ जाने वाले राह में खादी भंडार के पास हवेली में किराए पर रहने वाले परिवार की 8 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ कुछ बाहरी व्यक्तियों ने शारीरिक अत्याचार किया जो कि बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं इस घटना की जानकारी मिलने पर सीआईए की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो बिहारी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य की तलाश जारी है पीड़ित मासूम बच्ची को सिविल हॉस्पिटल महेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर शालिनी ने कहा कि बच्ची के साथ शारीरिक अत्याचार हुआ है ऐसे में डॉक्टर ने फर्स्ट एड देकर बच्ची की हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया है जिससे बच्ची का अच्छे से इलाज हो सके क्योंकि बच्ची मानसिक रूप से भी कमजोर है ऐसे में सवाल उठता है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की कहीं ना कहीं कमी को उजागर करता है क्योंकि आज तक महेंद्रगढ़ जिले में प्रशासन ने मकान मालिकों के प्रति सख्त रवैया नहीं इख्त्यार किया है जिसकी वजह से कोई भी मकान मालिक किसी भी अनजान किराएदार को अपने मकान में किराए पर रख लेता है जिससे मौका मिलने पर वह कहीं ना कहीं बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है और प्रशासन भी उसे ढूंढने में नाकाम रहता है ऐसे में प्रशासन से शहर के लोग मांग करते हैं कि प्रशासन मकान मालिकों को सख्त हिदायत व चेतावनी दे कि वह जो भी किराएदार आए उनसे उनकी आईडी लेकर उन्हें मकान किराए पर दें तथा उनकी आईडी की एक प्रति महेंद्रगढ़ पुलिस थाने में जमा करवाए जिससे कि शहर में किसी भी अनजान व्यक्ति का आगमन न हो सके और अपराधों पर अंकुश लग सके इसके साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले अत्याचारियों को सख्त से सख्त सजा देकर बच्ची व उसके माता-पिता को इंसाफ दिलाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को कोई भी व्यक्ति अंजाम न दे सके।

334
13016 views

Comment