logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

aimamedia.org न्यूज चैनल की ओर से बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धां​जलि

नमस्कार, aimamedia में आपका स्वागत है।


आज यानि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयन्ती है। डॉ. भीमराव का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश सूबे के इंदौर जिले की मउ छावनी में सूबेदार रामजी सकपाल और उनकी पत्नी भीमा बाई के घर हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कई प्रतिभाओं के धनी थे। वे एक राजनेता, न्यायविद, अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक थे। इसके ​अतिरिक्त वे परोक्ष रूप से दलित बौद्ध आंदोलन की ताकत थे। उन्होंने समाज के दलित एवं वंचित वर्ग, जिन्हें अछूत माना जाता था, के अधिकारों के लिए जंग लड़ी। हालांकि, यह बात दीगर है कि आज भी देश और समाज के कुछ हिस्सों में आज भी इस वर्ग के लोगों को अछूत माना जाता है।

आजाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री के रूप में मान्यता प्राप्त भारतीय गणराज्य की संपूर्ण अवधारणा के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। देश में उनके योगदान और सेवा का सम्मान करने के लिए हर वर्ष 14 अप्रैल को उनकी जयन्ती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। भारतीय संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार के रूप में डॉ. अम्बेडकर ने महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों की वकालत भी की।

डॉ. अम्बेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भारत के राज्य को पुरातन मान्यताओं और विचारों से मुक्त करने के लिए अर्थशास्त्र में अपनी मजबूत पकड़ का इस्तेमाल किया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाले डॉ. अम्बेडकर ने अछूतों के लिए अलग निर्वाचक मंडल बनाने की अवधारणा का विरोध किया और सभी के लिए समान अधिकारों की वकालत की।

बाबा साहेब की 133 वीं जयंती के अवसर पर aimamedia.org न्यूज चैनल की ओर से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि।

113
3495 views

Comment