logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीमराव अम्बेडकर संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानूनमंत्री भी थे - रामचन्द्र सैनी!

अम्बाला 14 अप्रैल:(ज्ञान)
बाबा भीमराव अम्बेडकर संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानूनमंत्री भी थे यह शब्द बलदेव नगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रामचन्द्र सैनी ने अम्बाला शहर के नाहन हाउस पर स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर जी ने अपनी वकालत पर पेशेवर उत्कृष्टता या उन्नति के लिए नहीं बल्कि उस दौर में भारत के लगभग 6 करोड अछूतों और दबे कुचले दलितों न्याय दिलवाने के लिए किया। उन्होंने अपने जीवन काल में ने केवल मुव्वकिलों के लिए वकालत की बल्कि समानता, स्वतन्तत्रा और बंधुतत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी वकालत की इसलिए उनकी गिनती आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वकीलों में होती है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर की जन्म जंयती है। इस पावन दिन पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं तथा उनकी दी गई शिक्षाओं को आत्मसात करने का प्रण लेते हैं। इस अवसर पर उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष हरिन्द्र ज्योति, राजेश विज, धर्मपाल सैनी, सुमित बजाज, मेहर चौधरी, डॉ. जगपाल बत्तरा, प्रवीन बत्तरा, नीरू बाला, अश्वनी गोयल, कुमुद शर्मा, चन्द्रहास, बीएम सिंह ने भी भीवराव अम्बेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

130
31904 views

Comment