logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा समग्र अवध प्रांत द्वारा महाराज निषाद राज के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गंगा समग्र अवध प्रांत द्वारा महाराज निषाद राज के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रभु श्रीराम के सखा एवं निषाद समाज के अराध्यदेव निषादराज गुह्य जी की जयंती पर आज दिनांक 13 अप्रैल को मैरिगोल्ड इन्दिरानगर में गंगा सेविका अवध प्रांत के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप जला कर उनका जन्मोत्सव मनाया गया। लखनऊ ग्रामीण में ज़िला संयोजक श्री अवधेश तिवारी जी के द्वारा जेहटा गाँव में महाराज निषादराज जी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।
लखनऊ ग्रामीण के अन्तर्गत एक अन्य स्थान जेहटा बाज़ार पर बाबा साहब भीम राव रामजी। अंबेडकर जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
दोनों ही स्थानों पर प्रांतीय संगठन मंत्री श्री लाल जी भाई का प्रेरणादायक उद्बोधन प्राप्त हुआ।
लखनऊ पश्चिम ज़िला अंतर्गत मल्लाही टोला में श्री निषादराज जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव का आयोजन हुआ महाराज निषादराज जी की महाआरती का आयोजन हुआ।
प्रांतीय संगठन मंत्री श्री लाल जी भाई का पाथेय प्राप्त हुआ।
श्री अवधेश तिवारी संयोजक लखनऊ ग्रामीण श्री सुनील निषाद श्री छूटन्ने निषाद श्री राज कुमार निषाद श्री दिनेश निषाद श्री सीताराम निषाद श्री महेश निषाद श्री सिरजेश कश्यप श्री राम प्रकाश यादव श्री बंटू कश्यप श्री मनोज कुमार कश्यप श्री रामू कश्यप श्री रत्नेश निषाद श्री राजेश निषाद श्री बबलू कश्यप सहित बड़ी मात्रा में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
अवसर पर श्री मती अनुराधा शर्मा , श्रीमती नीता गुप्ता ,श्री मती निधि आनन्द ,कुसुम तिवारी सहित कई अन्य सेविकाएँ उपस्थित रहीं।

71
13873 views

Comment