logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुर्गा माँ प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ शारदीय नवरात्र का समापन

मधुबनी (बिहार)। विजय का पर्व दुर्गा पूजा जिले में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। भौआरा पुरानी दुर्गा मंदिर में दुर्गा माँ की प्रतिमा के दर्शन के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजित किया गया। दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे। इस बार कोविड 19 को देखते हुए रावण दहन का भी आयोजन नहीं किया गया। दुर्गा मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन किया गया।

 जिला मुख्यालय में भौआरा पुरानी दुर्गा मंदिर,कोतवाली चौक, गिलेशन, सप्ता के अलावा ग्रामीण इलाके श्रीपुरहटी, बथने, सरसोपाही, पंडौल आदि जगहों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। इस बार पूजा में कोविड 19 के दिशा निर्देश नियमों का सख्ती से पालन किया गया। 

मंदिर प्रांगण में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए भौआरा कमिटी द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार पर कार्यकर्ता के द्वारा हाथ सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी थी। मंदिर के कमिटी भी कोविड को लेकर सतर्क दिखे। रविवार को देर रात तक दुर्गा मां के दर्शन के लिए लोग पहुंचते रहे। बिहार विधानसभा चुनाव को भी देखते हुए एबं पूर्व की भांति इस बार भी पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखी।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।

मधुबनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धरमपाल भी पूरे रात खुद से सभी मंदिरों का जायजा लेते रहे। हालांकि कोविड को लेकर इस बार कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।
कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सोमबार को बड़े ही धूमधाम के साथ मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन गंगा सागर तालब में किया गया। विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। ।विसर्जन में भौआरा पुरानी दुर्गा पूजा कमिटी अध्यक्ष सूरज दास,सचिव प्रमोद गुप्ता, उमेश सिंह, पूजा प्रभारी प्रणव कुमार इशू, मनीष दास, तपेश दास, प्रदुम्न राय, मनीष मिश्रा,पंकज राय, रजनीश मिश्रा, डिम्पल मिश्रा,अजित दास आदि लोग उपस्थित थे।




289
15020 views

Comment