logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

भोपाल (मध्य प्रदेश)। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रदेश भर में जहां सुबह शस्त्र पूजन के समारोह हुए, वहीं शाम मां दुर्गा के जुलूस निकाले गए, जबकि रात में दशहरा उत्सव समितियों के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक रावण का दहन जय श्री राम के नारों की गुंज के बीच किया गया।

राज्य के दूसरे स्थानों की तरह राजधानी भोपाल में भी दशहरे की धूम दिखी। सुबह से शुरू हुआ धर्म की विजय का यह उत्सव देर-रात तक चलता रहा। दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां सुबह जहां मांग भगवती का प्रसाद वितरण किया गया, वहा दूसरा ओर गाजे-बाजे के साथ चल समारोह निकालकर मां दुर्गा को विदाई भी दी गई। इसके साथ ही राम मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देर रात बनी रही।

दशहरा उत्सव समितियों द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी लोगों में उत्साह दिखा। बच्चों में तो यह देखते ही बनता था। खासकर तब जबकि जय श्रीराम के घोष के बीच रावण का पुतला रंगीन आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जल रहा था। विजय दशमी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर सपत्नीक पूजा की।



278
14958 views

Comment