logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सम्राट अशोक युवाओं के प्रेरणा स्रोत: आचार्य अरविंद कुमार कुंवर

डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन, संवाददाता

दरौंदा प्रखंड स्थित गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रुकुंदीपुर में महान शासक सम्राट अशोक की 2368वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्राट अशोक के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्राचार्य अरविंद कुमार कुंवर ने सम्राट अशोक के जीवन पर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक हम सभी के आदर्श हैं ,उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय है। शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक राष्ट्र व समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे , उन्होंने अहिंसा के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी बेटी और बेटा को अखंड भारत में भ्रमण कर उपदेश सुनने के लिए निर्देश दिया था, उनका सिद्धांत आज के समय में बहुत ही प्रासंगिक है।संजय कुमार ने सम्राट अशोक
द्वारा अखंड भारत के निर्माण के लिए किये गए कार्यो का वर्णन करते हुए सारगर्भित व्याख्यान दिए।शिक्षक डॉ. मन्नू राय ने कहा कि दुनिया को प्रेम,अहिंसा की परिकल्पना सम्राट अशोक ने दिया।पंकज कुमार झा ने कहा कि सम्राट अशोक का व्यक्तित्व विराट है ! नवीन कुमार यादव ने कहा कि सम्राट अशोक हिंसा को त्याग कर अहिंसा को अपनाने का संदेश दिया । राजेश राम ने कहा कि जब देश व समाज खंडित था ,अराजकता बढ़ रही थी ,उस समय *बुद्धम शरणम गच्छामि* का उपदेश देकर शांति का उपदेश देने वाले सम्राट अशोक को शत-शत नमन है! कार्यक्रम को शिक्षक विपेंद्र कुमार, कमलेश कुमार चौधरी ,रविशंकर यादव ,रवींद्र सिंह, नवीन कुमार, शैलजा कुमारी, योगेंद्र कुमार, उमेश सिंह यादव,अभिषेक कुमार मौर्य, मनीष सिंह ,प्रियंका यादव ने
कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह, सुनीता कुमारी ,अशोक राम छात्रा मुस्कान कुमारी , कनक सिंह, सिमरन कुमारी,अंकिता कुमारी, नेहा खातून,सानिया प्रवीण, मंजू कुमारी, खुशी कुमारी सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मन्नू राय ने किया

191
3785 views

Comment