logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुझे उन लोगों के वोट नहीं चाहिए-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बेगूसराय लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे गिरिराज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते जोर देकर कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की राह पर है, जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग पचा नहीं पा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं मोदी के सबका साथ, सबका विकास नारे में विश्वास करता हूं। एनडीए को इस बार 400 से अधिक सीट मिलेंगी। मुझे उन लोगों के वोट नहीं चाहिए, जिन्हें हमारे राष्ट्रवाद से परेशानी है।

143
8472 views

Comment