logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की अब कितनी मिलेगी सैलरी, जानें अब कितना आएगा वेतन

बिहार विद्याजय परीक्षा समिति के स्तर से सक्षमता परीक्षा के तहत कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब ये सफल शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा हासिल कर लेंगे। शिक्षा विभाग शुरुआत में ही शर्त रख दिया था है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षक को ही राज्य कर्मी का दर्जा मिलेगा। नियोजित शिक्षकों ने इसका विरोध भी किया था। परीक्षा के प्रथम चरण में शामिल सूबे के 1,48, 845 शिक्षकों में से 1,39,010 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। यानी 93.39 फीसदी शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। 9835 शिक्षक विफल रहे हैं। रिजल्ट के साथ ही एक बात फिर चर्चा में है कि नियोजित शिक्षक और बीपीएससी से बहाल शिक्षक में से किसे अधिक वेतन मिलेंगे।
इस परीक्षा में शामिल कक्षा 1-5 के शिक्षकों में हिन्दी विषय का विकल्प भरे हुए 1,29,439 में से 1,22,347 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 94.52 फीसदी है। उर्दू विषय का विकल्प भरे 19,317 शिक्षकों के से 16,575 उत्तीर्ण हुए हैं। यानी उत्तीर्णता प्रतिशत 85.81 फीसदी है। बांग्ला विषय के 89 में से 88 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता का प्रतिशत 98.88 प्रतिशत है। 9,835 शिक्षक अनुत्तीर्ण रहे हैं, जिन्हें 'विशिष्ट शिक्षक' बनने के लिए आगामी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। ध्यान रहे कि निकायों के शिक्षकों को 'विशिष्ट शिक्षक' का दर्जा पाने के लिए कुल पांच परीक्षाओं में से एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

150
25766 views

Comment