logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यू०पी० बोर्ड परीक्षा में आलमाइटी के छात्र सूर्यनारायण का जनपद में 9वां स्थान

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के छात्र - छात्राओं ने विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी  यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2024 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में  विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इण्टरमीडिएट में ग्राम करमहा टोला जुनर्बी निवासी सूर्यनारायण यादव पुत्र जगदीश यादव ने 95.00% अंक अर्जित कर जनपद में 9वां तथा विद्यालय में  प्रथम स्थान प्राप्त किया, शाहिद रजा 94.6% द्वितीय स्थान रजनीश सिंह 93.4%अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान,राहुल 93% चौथा तथा शक्ति 92.8% अंक प्राप्त कर पाँचवे स्थान पर रहे।हाईस्कूल में ग्रामसभा मटिहनवा टोला गोलसागर निवासी रामअवतार यादव पुत्र रमेश यादव 94.16% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रभात पाण्डेय एवं अनिकेत सहानी 92.33 % द्वितीय स्थान,विशाल विश्वकर्मा एवं आदित्य कुमार 91.33% तृतीय स्थान,ओबैद खान 91.16% चौथा स्थान तथा शिवकुमार यादव ने 90.83% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।उक्त सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम,  प्रधानाचार्य सुनील कुमार तथा समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं ने समस्त छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं  दी।

212
23262 views

Comment