logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीरपुर प्रखंड में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की आवश्यक प्रखंड स्तरीय चुनावी बैठक आयोजित की गई।

बीरपुर प्रखंड में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की आवश्यक प्रखंड स्तरीय चुनावी बैठक आयोजित की गई।
============================
आरपी यादव बेगूसराय,बिहार
============================
बीरपुर प्रखंड अंतर्गत डीहपर पंचायत में आज महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वीरपुर पूर्वी पूर्व मुखिया रामसागर सिंह ने किया तथा संचालन सीपीआई नेता सह वीरपुर मुखिया संघ अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को वीरपुर प्रखंड तथा बरौनी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान किस तरह से किया जाए इस पर विशेष चर्चाएं हुई। तथा बैठक में निर्णय यह लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ भाग लेंगे
वही बैठक में पूर्व विधान पार्षद सदस्य उषा साहनी ने प्रधानमंत्री को आडे हाथ लेते हुए गरीब किसान मजदूर युवकों को बेरोजगार बना दिया और पूंजीपतियों सेठ को महासेठ बनाने के फिराक में लगा हुआ है आज संभलने की बात कही। आगे उन्होंने सभी घटक दल के नेताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अवधेश कुमार कुमार राय को जिताने की अपील भी की मौके पर राजद नेता अर्जुन यादव,अरुण प्रसाद सिंह,डॉक्टर राम कैलाश सिंह रामचंद्र महतो,मुकेश चौधरी,उषा साहनी रामप्रवेश सिंह अनीता साहनी, सहेंद्र प्रसाद सिंह अफरोज आलम,रीता देवी सीपीएम नेता पुलिस पासवान, अभिनव गुप्ता, मोहम्मद मन्नान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

145
13080 views

Comment