logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा आजमगढ़ का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

इण्टरमीडिएट की अफीफा सूफियान ने 78%तथा हाईस्कूल में असफिया 86.16%और सनूबर बानो 83.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया प्रथम स्थान

आजमगढ़: आज 20 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं (हाईस्कूल एवं इण्टमीडिएट) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा आजमगढ़ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। विद्यालय में इण्टरमीडिएट में 24 पंजीकृत छात्राओं में से सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में 14 पंजीकृत छात्राओं में से सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट में अफीफा सूफियान ने 78% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया फैजा अंसारी ने 76% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तहरीम बानो ने 75.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है वही हाईस्कूल परीक्षाफल में असफिया अनवर 86.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया सनूबर बानो 83.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्तिका प्रियदर्शी 82% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री अहमद मसूद जी ने सभी अभिभावकों एवं बच्चों को बधाई दी है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या असमा मसूद ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों एवं बच्चों को उत्तम परिणाम के लिए बधाई दी।

140
3542 views

Comment