logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है।इसके लिए राज्य में भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को भी तैनात किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में अब तक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 15 कम्पनियां पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला, हिसार, सिरसा, रोहतक लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ की दो-दो कम्पनियां तैनात की जाएंगी। सोनीपत में आई.टी.बी.पी की दो कम्पनियां तैनात की जाएंगी।

कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुड़गांव व फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्रों में भारतीय तिब्बत आई.टी.बी.पी की एक-एक कम्पनी तैनात की जाएंगी। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कम्पनियों का ठहराव जिला मुख्यालयों पर रहेगा।

134
14140 views

Comment