logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री के नारनौल शहर में आगमन पर सैनी समाज के लोगों का अपमान होने पर फूटा गुस्सा।

हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को सुबह हुई जनसंपर्क रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन पर स्थानीय विधायक ने सैनी समाज के प्रबुद्ध जनों को बुलाकर उनकी जिम्मेवारियां लगाई ,किंतु मुख्यमंत्री के आगमन पर समाज के प्रबुद्ध जन मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पगड़ी व फूलों के गुलदस्ते लेकर आए थे किंतु वह सभी कहीं ना कहीं लोकल राजनीति के शिकार हो गए ऐसा उन लोगों का कहना है कि उन्हें स्थानीय विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत नहीं करने दिया गया, ऐसे में सैनी समुदाय के लोग अपनी नाराजगी अभिव्यक्त कर रहे थे और कह रहे थे की समय आने पर हम भी इस अपमान का बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री महोदय या अन्य किसी भी शीर्ष नेता से कोई शिकायत नहीं है उन्होंने सिर्फ स्थानीय नेता से नाराजगी जताई है।

173
5692 views

Comment