logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनपुरी में प्रधान पुत्र पर दबंगों ने बरसाईं गोलियां

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। घिरोर थाना क्षेत्र के हड़ाई गांव में ग्राम प्रधान के पुत्र लखन दीक्षित के ऊपर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें जख्मी कर दिया। लखन की हालत गंभीर है।


बताया गया है कि लखन दीक्षित बाजार से घर लौट रहे थे। उसी वक्त रास्ते में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें जख्मी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आये ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए।

लखन दीक्षित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा के लिए रिफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

259
14920 views

Comment