logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों की तस्करी करने वाला मौलवी अयोध्या में बच्चों के साथ पकड़ा गया

बिहार से सहारनपुर जा रही नाबालिग बच्चों से भरी बस को अयोध्या प्रशासन ने मानव तस्करी की आशंका को लेकर रोका। जिसमें 99 बच्चे मिले। सभी बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अभी पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं। ईद की छुट्टी के बाद सभी बच्चे सहारनपुर के एक मदरसा में पढ़ने जा रहे थे। प्रशासन को ऐसी खबर मिली थी कि बच्चों को मजदूरी करने के लिए उनकी तस्करी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बस में सवार पांच मौलवियों को हिरासत में लेकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी कर रही है।

118
2289 views

Comment