logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*केजरीवाल और सोरेन के लिए आज अहम दिन, गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज*


नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2024 भ्रष्टाचार के अलग-अलग आरोपों के मामले में कुछ माह पहले सलाखों के पीछे किए जा चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन है। सुप्रीम कोर्ट में आज दोनों की गिरफ्तारी पर सुनवाई होनी है।

जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच इनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने को चुनौती दी है। सोरेन ने कहा है कि झारखंड हाई कोर्ट उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाने में देरी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च और हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

121
14757 views

Comment