logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक चालक की मौत

कार की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक चालक की मौत



डेराबस्सी रामगढ़ रोड पर गांव ककराली के पास कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी सिविल अस्पताल में उपचार के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार (23) पुत्र महेंद्र निवासी गांव धनास, चंडीगढ़ के तौर पर हुई है जो फिलहाल मुबारिकपुर में रह रहा था। पुलिस ने स्विफ्ट कार जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए मुबारकपुर चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक माता मनसा देवी माथा टेकने के लिए पंचकूला जा रहा था। उसके चाचा ने बताया कि जब वह ककराली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।

131
7319 views

Comment