logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुजरात में अब राजा-रजवाड़ों पर राहुल के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद, कांग्रेस नेता ने की थी ये टिप्पणी

गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के विवादित बयान का मामला सुलझा भी नहीं था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो में राजा-महाराजाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर घमासान शुरू हो गया। केंद्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि राजा-महाराजा मनमानी करते थे। जब चाहते थे कमजोर एससी व एसटी की जमीन छीन लेते थे। केंद्रीय मंत्री रुपाला के बयान से नाराज राजपूत समाज के विभिन्न संगठन भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से गुजरात की राजनीति में नया तड़का लग गया है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि राजा-महाराजाओं ने देश को एक बनाने का काम किया। राहुल गांधी को इसकी जानकारी नहीं है। राजाओं ने देश के लिए काफी बलिदान दिया।भावनगर के पूर्व राजपरिवार के युवा सदस्य जयवीर राज सिंह ने कहा कि राहुल के बयान पर दया आती है। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी का सत्यानाश कर दिया। पूर्व प्रधानमंती इंदिरा गांधी ने ही सीलिंग एक्ट लाकर जमीन छीनी थी। उनका कहना है कि राजा-महाराजाओं का अपमान करना एक फैशन बन गया है। किसी को राजा-महाराजा पसंद नहीं हैं, लेकिन सबको राजा महाराजा जैसा बनना व दिखना है।

128
2976 views

Comment