logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नरहरिपुर,भगवानपुर: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; अग्निशामक दल ने पाया काबू।

भगवानपुर: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; अग्निशामक दल ने पाया काबू।
============================
आरपी यादव बेगूसराय,बिहार
============================
भगवानपुर प्रखंड के नरहरिपुर पंचायत में 25-04-2024 को दस बजे दिन मे अचानक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी दुकानदार को दिया क्योंकि दुकान बंद था दुकान में ताला लगा था। दुकानदार ने अग्नि शामक दल को फोन किया मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड का गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, वहीं, आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
दुकानदार ने बताया कि दुकान में लगभग लगभग पांच से छह लाख का सामान था जो पूरी तरह से जल गया है। दुकानदार ने यह भी बताया कि भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई लेकिन भगवानपुर थाना की पुलिस नहीं पहुंच पाई यहां तक की थाना में आवेदन भी दिया गया है लेकिन आवेदन का भी अभी तक जांच पड़ताल नहीं हो पाया है। आगे उन्होंने कहा कि दुकान में रखी इलेक्ट्रॉनिक सामान पंखा मोटर बल्ब हैलोजन इलेक्ट्रॉनिक वायर सहित जलकर राख हो गया है।

270
7577 views

Comment