logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी विधिक पत्रकार के घर मारपीट,तोड़फोड़ और लूटपाट, चार के खिलाफ केस दर्ज

चौबेपुरI सोनबरसा गांव निवासी अधिवक्ता व विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्रा के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई Iअधिवक्ता की पत्नी किरन मिश्रा से मारपीट कर उनकी सोने की चेन लूट ली गई I चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अधिवक्ता व विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्रा के अनुसार दो मई को आरोपी रंजिश को लेकर जबरन उनके घर में घुस गए I घर की सीढ़ी में लग रहे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया I आरोपी यह जान रहे थे कि वह गैंगरिन से पीड़ित है, बावजूद पल्लवी मिश्रा उनके पैर पर चढ़ गई I इसके बाद पत्नी किरन के साथ गाली गलौज और मारपीट कर उनके सोने की चेन छीन ली I साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई I
संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.के एजिलरसन के निर्देश पर चौबेपुर थाने में सोनबरसा निवासी सगे भाई चंद्रशेखर मिश्र, सुरेश मिश्र, अमित मिश्र व पल्लवी मिश्रा के खिलाफ मारपीट, लूट धमकाने सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है I
एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अनजान त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है I प्रभावी कार्यवाही की जाएगी I

169
30133 views

Comment