logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

60 मतदान केन्द्र पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में 60 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और कहा पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मतदाताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वह निर्भीक होकर मतदान केंद्रों तक जाएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। अगर वोट डालने के लिए कोई डराता और धमकाता है।तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे तत्वों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है।सभी बूथाें पर पुलिस जवान होमगार्ड के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। इसके साथ ही सब जोनल और जोनल पेट्रोलिंग भी होती रहेगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आला अधिकारियों से लेकर सभी अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लगभग पांच सौ से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। सभी बुथो पर जोन, सेक्टर एवं क्रिटिकल बूथों के पास की छतों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बैरियर पर स्थानीय सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। जो प्रत्येक आने जाने वालों पर नजर रखेंगे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की 2 कंपनियां में 210 बीएसएफ और एसएसबी के जवान फोर्स तैनात किए गए हैं। लगभग सभी बूथों पर अर्ध सैनिक बल तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति दिशा निर्देश दिए गए।

131
3936 views

Comment