logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची: मंत्री आलम गिर आलम के PA के नौकर के यहां पाड़ा ED का छापा. बरामद हुए लाखों कैश.

रांचीः राजधानी में ईडी की बड़ी कार्रवाई जारी है. मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है. जहां से भारी मात्रा में पैसे बरामद किए गए हैं.

बता दें कि ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं. मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है.

गौरतलब है कि ई़डी ने सोमवार सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने रांची के धुर्वा स्थित सेल सिटी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है. संजीव लाल के आवास में भी छापेमारी जारी है. लगभग ईडी के 16 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं.

वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी और बोड़िया रोड में ईडी के रेड चल रही है. जानकारी के अनुसार रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर भी छापेमारी चल रही है.

135
10064 views

Comment