logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जय श्री राम एवं अबकी बार 400 पार से गुंजायमान हुआ जंघई

जंघई। बृज कुंज उत्सव गृह जंघई में सोमवार को आयोजित प्रतापपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए भदोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ व ताकत है। बूथ अध्यक्ष के बल पर आज पार्टी का झंडा गांव-गांव व गली-गली में बुलंदी से लहरा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों को बताया। जिलाध्यक्ष गंगापार भाजपा कविता पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष संगठन के संविधान का प्रमुख प्रमुख अंग है। उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष अपनी संगठनात्मक क्षमता व कुशलता बल पर सरकार बनाने का कार्य करता है। इस अवसर पर इंजीनियर घनश्याम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य बृजकुमारी पांडेय, विधानसभा प्रभारी प्रतापपुर इंदकुमार सिंह, किरन त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, श्याम बिहारी पांडेय, हरिभूषण सिंह, नवीन सिंह पटेल, ईश्वर चंद्र बिंद, रमेश पांडेय, दिलीप यादव, वरूणा मण्डल प्रभारी श्री मनोज सिंह आचार्य, जंघई मण्डल प्रभारी श्री मती पूनम सिंह पटेल,कैलाश चंद तिवारी, गिरिश तिवारी, डिंपी पांडेय, बच्चन मिश्रा, पिंटू मिश्रा, बबलू इलाहाबादी, शेषमणि पांडेय, पवन पांडेय चंचल, अखिलेश पांडेय, श्रीशचंद्र दुबे, धर्मेंद्र दुबे, रमेश केसरवानी, जंघई मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, बलीपुर मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, दसेर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, कुशलेष दुबे, संतोष बिंद सत्या,जमुना सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, राजा मौर्य, मनोज दुबे, गौरव राजपूत, आशुतोष पांडेय, प्रदीप शर्मा, दीपक सिंह, सर्वजीत सिंह अन्नू, विकास यादव, मयंक मिश्रा, डिंपल शुका, अजय शुका, प्रद्युम्न शुका, उदयवीर प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

169
3237 views

Comment