logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Dhanbad loksabha india gathbandhan Congress.

ऋषिकेश पांडा एबी न्यूज़ धनबाद

धनबाद लोकसभा के इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में झरिया विधानसभा के भौरा लाल बंगला मैदान में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के साथ चुनावी सभा संबोधित किया

वही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि अनुपमा सिंह मेरी बहन है और मैं आप सब लोगों से वादा करती हूं अगर आप सभी मेरी बहन अनुपमा सिंह को धनबाद का सांसद बनाते हैं तो आप लोगों के बीच मैं इनको क्षेत्र के विकास के काम करने के लिए अवश्य लेकर आऊंगी। हम लोग विकास की राजनीति करते हैं, जिस गति से झरिया का विकास हुआ है उस गति से धनबाद लोकसभा का विकास करने का मैं आप सभी को आश्वस्त करती हूं।

वही लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुमले की पार्टी नहीं है अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस अपनी मेनिफेस्टो में किए गए सारे वादों को पूरा करेगी आप सभी का प्यार और उत्साह देखकर मैं अपनी जीत के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हूं।

145
1343 views

Comment